अक्सर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एक बार फिर पार्टी नेता सुशील मोदी पर हमला बोला। लालू यादव और उनके परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने सुशील मोदी पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। जिसके जवाब में सुशील मोदी ने शत्रुघ्न को गद्दार करार दिया।
सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा 'जिस लालू की बेनामी संपत्ति के बचाव में नीतीश नहीं उतरे उसके बचाव में भाजपा के 'शत्रु' कूद पड़े।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा 'ये जरूरी नही शख्स जो मशहूर है उस पर ऐतबार किया जाए, जितनी जल्दी हो घर से गद्दारों को बाहर किया जाए।'
इससे पहले शत्रुघ्न ने ट्वीट कर लालू यादव और अन्य नेताओं का बचाव किया था। उन्होंने भ्रष्ट्राचार के आरोपों से घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी समर्थन किया।
उन्होंने ट्वीट किया कि नकारात्मक राजनीति और विरोधियों द्वारा हमारे राजनेताओं पर कीचड़ उछालना काफी हो चुका है। चाहे वे केजरीवाल, लालू यादव या सुशील मोदी हों। अभिनेता से नेता बने सिन्हा ने कहा कि अपने दावों को पुख्ता तरीके से साबित करें या रहने दें!
बिहार से लोकसभा सांसद सिन्हा ने कहा हमारी भाजपा निश्चित रूप से ईमानदारी और पारदर्शिता में विश्वास करती है। एक आरोप सिर्फ तब तक है जब तक वह साबित नहीं किया गया।
गौरतलब है कि केजरीवाल पर उनके ही पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने 2 करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप लगया था। वहीं, लालू प्रसाद यादव के परिवार पर भी बेनामी संपत्ति का आरोप है।
Enough of negative politics & mudslinging by opponents on our political leaders, be it Kejriwal, Laloo Yadav or Sushil Modi..High time..1>2
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) May 22, 2017