फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तड़पता रहा खून से लथपथ इंजीनियर, तस्वीरें खींचते रहे लोग

Fri, 21 Jul 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे के इंद्राणीनगर में एक इंजीनियर जिंदगी के लिए रोड पर तड़ता रहा, लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी मदद नहीं की। चौंका देने वाली बात है कि खून से लथपथ इंजीनियर सतीश प्रभाकर मेटे की लोग तस्वीरें लेने लगे, पर उसे बचाने के लिए किसी ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। 
विज्ञापन


ये हादसा भोसारी का है, जहां हिट एंड रन में मेटे बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान पेशे से डेंटिस्ट कर्तीकराज केटे ने चौक पर मेटे के जख्मी हालत में पाया। उन्होंने देरी न करते हुए एक ऑटो वाले की मदद से मेटे को यशवंतराव चवन मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ देर में उसे मृत घोषित कर दिया। 

केटे ने बताया कि मेटे के पेट पर गाड़ी के टायर के निशान थे और उसकी आंख और कान से खून बहे जा रहा था। वे ये बताते हुए काफी नाराज थे कि लोगों ने मेटे का चेहरा कपड़े से ढक दिया और तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे, पर मदद कसी ने नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें