फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 'विकास दुबे' जैसे दूसरे गैंगस्टर्स को सड़क पर लाने के लिए ईडी ने शुरू किया ये खास ऑपरेशन

Sat, 11 Jul 2020 03:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस ऑपरेशन की जद में यूपी के सभी छोटे-बड़े गैंगस्टर आएंगे। यूपी पुलिस से कहा गया है कि विकास दुबे एवं दूसरे गैंगस्टर्स से संबंधित केस की फाइलें और उनकी प्रॉपर्टी की जानकारी ईडी की टीम के साथ साझा करें...
विज्ञापन
Vikas Dubey encounter - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में 'विकास दुबे' का एनकाउंटर होने के बाद अब बाकी बचे गैंगस्टर्स को सड़क पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय को खास जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


शनिवार को ईडी ने अपना खास ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस ऑपरेशन की जद में यूपी के सभी छोटे-बड़े गैंगस्टर आएंगे। यूपी पुलिस से कहा गया है कि विकास दुबे एवं दूसरे गैंगस्टर्स से संबंधित केस की फाइलें और उनकी प्रॉपर्टी की जानकारी ईडी की टीम के साथ साझा करें।

ईडी द्वारा आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए के जरिए कार्रवाई की जाएगी। ईडी की तरफ से शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम 'नया विकास' रखा गया है।
 

ईडी के सूत्रों का कहना है कि इस बाबत मुख्यालय से आदेश जारी हो गए हैं। कानपुर सहित दूसरी रेंज के आला पुलिस अधिकारियों को ईडी मुख्यालय से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वे ईडी अधिकारियों की जांच टीम को पूरा सहयोग प्रदान करें।

विज्ञापन


उन्हें जो भी दस्तावेज चाहिए, वे जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाएं। यूपी में पुलिस के अलावा राजस्व महकमे और आयकर विभाग से भी गैंगस्टर से जुड़े मामलों की फाइलें मांगी गई हैं।

गैंगस्टर की बेनामी संपत्तियों में कौन शामिल हैं, इसका पता लगाया जाएगा। पुलिस एफआईआर, चार्जशीट और केस की जांच-पड़ताल करने वाले आईओ का प्रोफाइल आदि सभी जानकारियां ईडी को देनी होंगी।
विज्ञापन


साथ ही इस खास ऑपरेशन में उन अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने पूर्व में गैंगस्टर्स के विभिन्न केसों की जांच की है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें