फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग केस में मीसा भारती पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, फार्महाउस होगा सीज

Mon, 24 Jul 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
मीसा भारती - फोटो : SELF
विज्ञापन
लालू यादव की सांसद बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने दोनों के दिल्ली स्थित फार्म हॉउस को सीज करने का फैसला लिया है। इस समय मीसा-शैलेश पर फर्जी कंपनियों के सहारे कम से कम 8000 करोड़ की ब्लैकमनी को व्हाइट करने का आरोप है।
विज्ञापन


ये है लालू के बेटी-दामाद की वो प्रॉपर्टी जो कौड़ियों में खरीदी, असल कीमत है चौंकाने वाली

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दिल्‍ली के सैनिक फार्म इलाके में स्थित फार्म हाउस, बिजवासन और घिटोरनी जैसे इलाकों के फार्म हॉउसों में छापे भी मारे थे। अकेले सैनिक फार्म हाउस की कीमत 50 करोड़ मानी जाती है और यह 2.8 एकड़ में फैला हुआ है।

इस मामले में शैलेश से कई घंटों की पूछताछ हो चुकी है, तो मीसा को भी ईडी पूछताछ के लिए बुला चुकी है। मीसा से मिशैल प्रिंटर और पैकर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में उनकी भूमिका और एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए गए सीए से उनके संबंधों के बारे में पूछताछ हुई थी। ईडी ने 8 जुलाई को उनके दिल्ली फार्म हाउस और इस मामले से संबंधी कंपनियों के यहां तलाशी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें