KTR: केंद्रीय एजेंसी ने तेलंगाना पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पिछले सप्ताह धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
प्रवर्तन निदेशालय ने फरवरी 2023 में हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला-ई रेस के दौरान कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता केटी रामा राव (केटीआर) को अगले महीने पूछताछ के लिए तलब किया है। केंद्रीय एजेंसी ने तेलंगाना पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पिछले सप्ताह धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे केटीआर को 7 जनवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार और सेवानिवृत्त नौकरशाह तथा हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) के पूर्व मुख्य अभियंता बीएलएन रेड्डी को क्रमश: 2 जनवरी और 3 जनवरी को तलब किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत मामले में संभावित विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच कर रहा है। वहीं दूसरी ओर राम राव ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार करते हुए कहा, इसमें भ्रष्टाचार कहां है? हमने 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। उन्होंने (फॉर्मूला-ई) भुगतान को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह एक "सीधा" खाता था।
बता दें कि, रामा राव के खिलाफ जांच पिछली बीआरएस सरकार के दौरान फरवरी 2023 में हैदराबाद में फॉर्मूला-ई रेस आयोजित करने के लिए बिना मंजूरी के लगभग 55 करोड़ रुपये के कथित भुगतान से संबंधित है, जिसमें से कुछ भुगतान विदेशी मुद्रा में किया गया था। सूत्रों के अनुसार, ईडी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत मामले में संभावित विदेशी मुद्रा उल्लंघन की भी जांच कर रही है।
बीआरएस शासन में नगर प्रशासन मंत्री रहे रामा राव ने पिछले साल हैदराबाद में रेस की मेजबानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि यह रेस इस साल फरवरी में भी आयोजित होनी थी, लेकिन दिसंबर 2023 में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने हाल ही में एसीबी को रामा राव के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति दी है।