अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला से संबंधित धन शोधन के मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को लेकर ईडी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची है। ईडी ने कोर्ट से तीन दिन की रिमांड की मांग की है।
इससे पहले, दिल्ली की अदालत ने रतुल पुरी की हिरासत बुधवार को पांच दिन के लिये और बढ़ा दी थी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय को पुरी से पूछताछ के लिये पांच दिन का और समय दे दिया था। ईडी ने उन्हें चार सितंबर को गिरफ्तार किया था और उनकी हिरासत की अवधि बुधवार को खत्म हो रही थी।