फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: शाहजहां शेख को समन के एक दिन बाद बंगाल में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, छह जगहों पर छापेमारी

Fri, 23 Feb 2024 09:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के एक पुराने मामले से जुड़ी है। ये लोग शाहजहां के साथ मछली के कारोबार में शामिल थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के एक पुराने मामले में भी तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख से जुड़े कारोबारियों के आवासों पर शुक्रवार को छापेमारी की। ईडी ने हावड़ा, विजयगढ़ और बिराती सहित शहर और उसके आसपास पांच अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी शुरू की। इससे पहले जांच एजेंसी ने शाहजहां को नया समन जारी किया था। उन्हें 29 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके एक दिन बाद यह छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि छापेमारी शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के एक पुराने मामले से जुड़ी है। ये लोग शाहजहां के साथ मछली के कारोबार में शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि ईडी मामले की सूचना रिपोर्ट के तौर पर आमतौर पर ईसीआईआर दर्ज करती है और यह आपराधिक मामलों में प्राथमिकी के समान होती है।

प्रवर्तन निदेशालय अधिकारियों के दल पर पांच जनवरी को भीड़ ने उस समय हमला कर दिया था, जब उन्होंने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में शाहजहां के आवास में प्रवेश करने की कोशिश की थी। हमले में तीन अधिकारी घायल हो गए थे। शाहजहां तभी से फरार है। जिला पुलिस और शेख के परिवार के सदस्यों ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद से मामला गरमाया हुआ है और इस पर जमकर राजनीति भी हो रही है। पुलिस ने अब तक तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं और शाहजहां के एक करीबी सहयोगी सहित 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें