फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च से पहले हर घर में जलेगी बिजली, उर्जा मंत्री ने दी जानकारी

Thu, 07 Feb 2019 01:46 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
electricity - फोटो : amarujala
विज्ञापन

 उर्जा मंत्री आर के सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के लगभग सभी गांवों एवं मोहल्लों तक बिजली पहुंचा दी गई है और इस साल 31 मार्च से पहले हर इच्छुक घर तक बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

लोकसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे के पूरक प्रश्न के लिखित उत्तर में सिंह ने यह जानकारी दी। दरअसल खड़गे ने कहा कि 2014 तक देश के कुल 632000 गांवों में से सिर्फ 18000 ऐसे गांव बचे थे जहां बिजली नहीं पहुंची थी। सरकार ऐसे कह रही कि जैसे 65 वर्षों में कुछ नहीं हुआ। इस पर आर के सिंह ने कहा कि जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी वो बहुत दूरराज के गांव थे और अब सभी गांवों में बिजली पहुंचाई गयी है।
 

उन्होंने कहा राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ दूरदराज और जटिल क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश के सभी इच्छुक परिवारों तक बिजली पहुंचा दी गई है। मंत्री ने कहा कि 31 मार्च, 2019 तक शेष सभी मोहल्लों एवं इच्छुक परिवारों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है और इससे पहले ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें