फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा शिवसेना से शामिल, उद्धव ठाकरे बोले- पहले गन बोलती थी, अब मन बोलेगा

Sat, 14 Sep 2019 11:30 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • एनकांउटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा शिवसेना में शामिल
  • उद्धव ठाकरे ने कहा- पहले गन बोलती थी, अब मन बोलेगा
  • प्रदीप शर्मा ने कहा- बालासाहेब ठाकरे से प्रभावित होकर पार्टी में हुआ शामिल
विज्ञापन
शिवसेना में शामिल हुए प्रदीप शर्मा - फोटो : Uddav Thackeraya twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर लोकप्रिय प्रदीप शर्मा शिवसेना में शामिल हो गए। शुक्रवार को उनके पार्टी में शामिल होने के मौके पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब तक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की गन बोलती थी, अब राजनीति में आने के बाद उनका मन बोलेगा। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदीप शर्मा ने शिवसेना में शामिल होने को लेकर कहा कि वह दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में काम करते वक्त कोई भी समस्या आने पर मैं उनसे मिलता था। बालासाहेब मेरी हर समस्या का समाधान करते थे। 

शर्मा ने कहा कि अब तक सामाजिक मंच से काम कर रहा था, अब शिवसेना के राजनीतिक मंच से काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इसे व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वरिष्ठ निरीक्षक (सीनियर इंस्पेक्टर) प्रदीप शर्मा को 2008 में लखन भैया फर्जी मुठभेड़ मामले में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में 13 अन्य पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। लंबे समय तक निलंबित रहने के बाद 2013 में उन्होंने फिर से पुलिस सेवा ज्वाइन की थी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी सरकार प्रदीप शर्मा को फिर से नौकरी पर रखने के पक्ष में नहीं थी लेकिन राजनीति में शामिल होने की धमकी देने के बाद उन्हें सेवा में वापस ले लिया गया।

प्रदीप शर्मा को अंडरवर्ल्ड में अपने नेटवर्क के लिए भी जाना जाता है। वह 1983 में महाराष्ट्र पुलिस सेवा में शामिल हुए। जिसके बाद उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच टीम का हिस्सा बनाया गया। इस टीम को मुंबई से अंडरवर्ल्ड को खत्म करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

जिसके बाद शर्मा ने एक के बाद एक कई मुठभेड़ में नाम कमाया। शर्मा ने दाऊद के भाई इकबाल कासकर को भी गिरफ्तार किया और जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ किया था। 90 के दशक में इस टीम ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के 300 से ज्यादा अपराधियों को मार गिराया। हालांकि इनमें से कई एनकाउंटर विवादित भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें