फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में फंसे भारतीयों को लाने के लिए भेजे जा रहे खाली विमान : पुरी

Wed, 03 Mar 2021 03:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि सऊदी अरब में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए खाली विमान वहां भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री का यह स्पष्टीकरण कोरोना वायरस महामारी का जोर दोबारा बढ़ने के कारण भारत व कई अन्य देशों से आने वाले विमानों पर इस खाड़ी देश की तरफ से पिछले महीने के आखिर में प्रतिबंध लगा दिए जाने के चलते आया है।

पुरी ने कई ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय नागरिक एयर बबल समझौते के तहत 27 देशों की यात्रा कर रहे हैं। इनमें से सऊदी अरब समेत कुछ देशों ने भारतीय नागरिकों के अपने यहां प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि वंदे भारत अभियान (वीबीएम) विमान सेवाएं लगातार भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब की उड़ान भर रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना काल में पिछले साल केंद्र सरकार ने दूसरे देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने के लिए वंदे भारत अभियान के तहत विशेष विमान सेवाओं का संचालन शुरू किया था।
विज्ञापन


पुरी ने कहा, हमारे विमान सऊदी अरब के लिए बिना कोई यात्री साथ लिए उड़ान भर रहे हैं और वहां से अपने नागरिकों को साथ लेकर वापस लौट रहे हैं। सऊदी अरब की तरफ से भारतीयों पर लगाए यात्रा प्रतिबंध में ढील दिए जाने के बाद हम वहां जाने वाले यात्रियों को भी साथ ले जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें