Emmanuel Lenain, Ambassador of France to India
- फोटो : ANI
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुल लीनेन ने मंगलवार को कहा कि कोरोना से जंग में भारत की मदद के लिए फ्रांस जल्द बड़े पैकेज की घोषणा कर सकता है। इसमें वेंटिलेटर से लेकर विशेषज्ञों तक की मदद संभव है। लीनेन ने फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘बेस्टाइल डे’ पर जारी संदेश में यह बात कही।
फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि कोविड-19 की शुरुआत से फ्रांस इस लड़ाई में भारत के साथ है। भारत ने फ्रांस की जरूरत के आधार पर दवाएं और उपकरण उपलब्ध कराए। अब फ्रांस दोस्ती निभाएगा। फ्रांस की विकास एजेंसी एएफडी ने 1600 करोड़ रुपये (करीब 20 करोड़ यूरो) का कर्ज दिया है।
उन्होंने कहा, अब हम जल्द एक और खास पैकेज का एलान करेंगे, जिसमें वेंटिलेटर समेत अन्य विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने महामारी से लड़ाई और भारत में लॉकडाउन में फंसे फ्रांसीसी पर्यटकों की वापसी में मोदी सरकार के सहयोग की सराहना की।