दुबई से यंगून जा रही एमिरेट्स एयरलाइंस की फ्लाइट की गुजरात में मेडिकल ग्राउंड पर आपात लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक फ्लाइट में सवार पांच वर्षीय बालक ही तबीयत खराब होने पर विमान ने अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से आपातकालीन लैंडिंग कराने को संपर्क किया।
अहमदाबाद एटीसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विमान को प्राथमिकता पर लैंडिंग कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। उस समय विमान 35,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था।
विमान के लैंड करते ही पहले से तैयार एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया (एएए) की एंबुलेंस से ब्रिटिश नागरिकता वाले बच्चे को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उधर दोपहर तीन बजे विमान ने यंगून के लिए उड़ान भरी।