फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: ईंधन लीक के बाद एयरपोर्ट पर लागू करनी पड़ी इमरजेंसी, बाल- बाल बचे यात्री

Sun, 06 Jan 2019 03:06 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Air India - फोटो : self
विज्ञापन

शनिवार रात कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से ईंधन लीक होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। ईंधन लीक के चलते तत्काल ही एयरपोर्ट पर आपातकाल लागू कर दिया गया। खबरों के मुताबिक ईंधन लीक की यह घटना बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के विमान संख्या AI-335 में हुई। इस विमान में 150 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन

 

विमान ने रात 9:30 बजे बैंकॉक से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी मगर करीब एक घंटे बाद ही तकनीकी खराबी की वजह से कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रात 2:30 बजे सभी यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें