केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
- फोटो : ANI
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी चल रही है। महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए कोरोना राहत पैकेज में से 15 फीसदी धनराशि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने 1,827.80 करोड़ रुपये राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे हैं, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में ढांचागत सुधार किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।