फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: शिक्षक ने तौलिए में ली ऑनलाइन क्लास, छात्राओं को भेजे अश्लील संदेश, कनिमोझी ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 24 May 2021 06:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई के एक प्रतिष्ठित स्कूल में यह घटना सामने आई है। कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षक की शिकायत की है। उनके समर्थन में पूर्व छात्र व तमिलनाडु के नेता भी आ गए हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Unsplash
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक प्रतिष्ठित स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शिक्षक पर आरोप है कि ऑनलाइन क्लास में उसने विद्यार्थियों का यौन उत्पीड़न किया। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। द्रमुक नेता कनिमोझी व दयानिधि मारन भी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल के शिक्षक ने ऑनलाइन क्लास के दौरान तौलिया पहनकर रखा था। इसके बाद छात्राओं को फोन पर अश्लील संदेश भी भेजे। इसे लेकर शिक्षक के खिलाफ विद्यार्थी मैदान में आ गए हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि शिक्षक ने ऑनलाइन क्लास में भी टॉवल पहनकर बच्चों को पढ़ाया। इतना ही नहीं, शिक्षक पर छात्राओं को भद्दे टेक्स्ट मैसेज भेजने का भी आरोप है।

शिक्षक के खिलाफकक अभियान छेड़ा
सोमवार को मामले ने तूल पकड़ने पर स्कूल के मौजूदा छात्रों के साथ ही पूर्व छात्रों ने भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अभियान छेड़ दिया। कई छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने शिकायत के बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन


पूर्व छात्र बोले- लड़कियों का यौन शोषण किया
इस स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों ने भी स्कूल के डीन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि आरोपी शिक्षक बीते 20 साल से स्कूल में अकाउंटेंसी और बिजनेस पढ़ा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार का प्रयास किया। कुछ का शोषण किया और उन्हें गलत तरीके से छुआ। शिक्षक ने बच्चों को धमकाया भी कि यदि किसी ने शिकायत की तो उसको परीक्षा में कम अंक मिलेंगे। शिक्षक को निलंबित कर सख्त कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें