मुंबई के एलिफेंस्टन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार, 29 सितंबर की सुबह मची भगदड़ में जब कुछ लोग अपनी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे, ठीक उसी समय कुछ ऐसे भी थे जो इस भगदड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से गहने निकाल रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने माना है कि वायरल वीडियो में भगदड़ में मरी महिला के गले से कोई गहने निकाल रहा है।
शुक्रवार को भारी बारिश के बाद एलिफेंस्टन रेलवे स्टेशन के पुल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित थे कि तभी किसी ने पुल के टूटने और करंट फैलने की अफवाह उड़ा दी जिससे भगदड़ मच गई जिससे 23 लोगों की मौत हो गई ।
पढ़ें: पीयूष गोयल बोले- परेशानियां 1-2 साल पुरानी नहीं, विरासत में मिलीं
वायरल वीडियो में जिस महिला के गले से गहने निकाले जा रहे हैं उसका नाम सुमालता शेट्टी है, इस भगदड़ में जिन 23 लोगों की मौत हुई है उनमें से वो एक हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी, दादर, सुनील देशमुख ने कहा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद हमने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक किसी ने इस चोरी के बावत कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लेकिन हमने स्वत:संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।