फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: CM सरमा का आरोप- शादी के बाद भी एलिजाबेथ गोगोई ने किया पाकिस्तान का दौरा; SIT करेगी जांच

Sat, 15 Feb 2025 07:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।

सार

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ की पाकिस्तान यात्रा और आईएसआई से कथित संबंधों की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई के आईएसआई के साथ संबंधों के आरोप पर शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'इस बात की पक्की जानकारी है कि उन्होंने अपनी शादी के बाद भी पाकिस्तान की यात्रा की।' सरमा ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्रिमंडल की बैठख में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कथित व्यक्ति के पासपोर्ट और वीजा की जांच के लिए एक नियमित मामला दर्ज किया जाएगा और सहानुभूति रखने वालों सहित पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, हमारे पास पक्की जानकारी है कि एलिजाबेथ (कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी) अपनी शादी के बाद भी पाकिस्तान गई हैं। वह सांसद के साथ गई हों या अकेले, इन बातों की पुष्टि की जाएगी। कई जानकारी सामने आ रही हैं। 

मंत्रिमंडल की बैठक में करेंगे एसआईटी बनाने का फैसला: मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा, कल असम के मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है और संभवत: उस बैठक में हम एक एसआईटी बनाने का फैसला लेंगे, क्योंकि जब तक एक नियमित मामला दर्ज नहीं किया जाता है, तब तक इसमें कथित रूप से शामिल व्यक्ति के पासपोर्ट और वीजा की जांच नहीं की जा सकती। सरमा ने कहा, हम सहानुभूति रखने वालों सहित पूरे पारिस्थितिकी तंत्र की भी जांच करेंगे। हम विस्तृत जांच करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


हिमंत सरमा और गौरव गोगोई में जुबानी जंग
उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जांच आवश्यकता है कि क्या उस अवधि के दौरान आईएसआई ने असम के मुख्यमंत्री कार्यालय में घुसपैठ का प्रयास किया था। अभी इसकी भी जांच होनी है। हिमंत बिस्व सरमा और गौरव गोगोई की एलिजाबेथ के पाकिस्तानी एजेंसी के साथ कथित संबंधों को लेकर जुबानी जंग चल रही है। 
 
एक घर में कैसे रह सकते हैं आईएसआई और आरएंडडब्ल्यू: हिमंत बिस्व सरमा
सरमा ने शुक्रवार को कहा था कि वह लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गोगोई से स्पष्टीकरण चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा था, आईएसआई और आरएंडडब्ल्यू एक ही घर में एक साथ कैसे रह सकते हैं? हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि तथ्य सामने आएं। मेरे कुछ सवाल हैं। पहला, क्या यह सच है या झूठ कि सांसद की पत्नी पाकिस्तान में काम करती थीं? दूसरा, क्या उन्होंने भारतीय नागरिकता ली है या नहीं। तीसरा, अगर सांसद इस दौरान पाकिस्तान गए थे और पाकिस्तान के राजदूत से मुलाकात के दौरान उन्होंने विदेश मंत्रालय से अनुमति ली थी या नहीं? आईएसआई और आरएंडडब्ल्यू एक ही घर में कैसे रह सकते हैं? आईएसआई पाकिस्ता है और आरएंडडब्ल्यू भारत है, उनका एकसाथ रहना संभव नहीं है। 

पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त के साथ बैठक पर उठाए सवाल
भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के एक वर्ग की ओर से गौरव गोगोई की पत्नी की 'विदेशी नागरिकता' पर सवाल उठाए जाने और उन पर आईएसआई से संबध रखने के आरोप लगने के बाद कांग्रेस सांसद विवाद के केंद्र में आ गए हैं। उन्होंने दस साल पहले 2015 में गोगोई की भारत में तत्कालीन पाकिस्तान के उच्चायुक्त के साथ हुई बैठक पर भी सवाल उठाया। 

गौरव गोगोई ने आरोपों को हास्यास्पद बताकर किया खारिज
गौरव गोगोई ने गुरुवार को इन आरोपों को 'हास्यास्पद' बताते हुए खारिज किया था। उन्होंने कहा था, अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की आईएसआई की एजेंट हैं, तो मैं भारत की आरएंडडब्ल्यू का एजेंट हूं। मुझे कोई आपत्ति नहीं है अगर एक परिवार जिसके खिलाफ कई मामले और आरोप हैं, वह मुझ पर आरोप लगाता है। असम के मुख्यमंत्री केवल अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए ये आरोप लगा रहे हैं। गौरव गोगोई ने यह भी कहा था कि वह उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ भाजपा के कथित दुर्भावनापूर्ण और बेबुनियाद आरोपों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। गोगोई ने गुरुवर को सरमा पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरमा बैचेन हैं और उन्हें अपनी कुर्सी को लेकर संदेह है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें