फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: बेटे से परेशान मां ने उठाया खौफनाक कदम, पांच टुकडे़ कर नहर में फेंका युवक का शव

Sat, 15 Feb 2025 07:00 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Crime: प्रकाशम के पुलिस अधीक्षक एआर दामोदर ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान के. लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के. श्याम प्रसाद (35) के खराब चरित्र से बेहद परेशान थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेटे के गलत आचरण से परेशान 57 साल की एक महिला ने कुल्हाड़ी से अपने बेटे के पांच टुकड़े कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में लाश को गांव के एक नहर में फेंक दिया।आरोपी महिला ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


प्रकाशम के पुलिस अधीक्षक एआर दामोदर ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान के. लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। वह अपने बेटे के. श्याम प्रसाद (35) के खराब चरित्र से बेहद परेशान थी। 13 फरवरी को उसने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने सफाईकर्मी बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के पांच टुकड़े किए गए और लाश नहर में फेंक दी। 

पुलिस अधीक्षक दामोदर के मुताबिक, प्रसाद अविवाहित था और अपने चरित्र को लेकर काफी बदनाम था। उसने हैदराबाद और नारासरापेटा में अपनी दो मामी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। उसने दूसरी महिला रिश्तेदारों के साथ भी इसी तरह के प्रयास किए थे।
विज्ञापन


महिला और रिश्तेदार फरार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रसाद के गलत आचरणों से उसकी मां लक्ष्मी काफी परेशान हो चुकी थी। इससे ऊबकर उसने अपने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी महिला और हत्या में उसका साथ देने वाले उसके रिश्तेदारों की तलाश की जा रही है, जो अब भी फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें