पुणे में आयोजित एलगार परिषद में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी गुरुवार को पुणे शहर पुलिस के सामने पेश हुए। यहां दूसरी बार उस्मानी का बयान दर्द किया गया। बता दें कि बीते दिनों बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा था कि शरजील उस्मानी 16 मार्च से पहले पुलिस के सामने पेश हों और तब तक के लिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।