फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइंस्टीन से भी ज्यादा है 11 साल के भारतीय बच्चे की आईक्यू

Wed, 27 Apr 2016 11:13 AM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
आइंसटीन से भी तेज दिमाग है 11 साल के भारतीय बच्चे का
विज्ञापन
भारतीय मूल के 11 वर्षीय ओम अमीन महान वैज्ञानिक आइंस्टीन से भी ज्यादा बुद्धिमान हैं। उन्होंने मेनसा आईक्यू टेस्ट में आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी दो अंक ज्यादा हासिल किया है। इसके साथ ही वह दुनिया के तेज दिमाग वाले शीर्ष एक फीसदी लोगों में शामिल हो गए हैं। नौ साल पहले उनके माता-पिता और दादाजी गुजरात से ब्रिटेन आकर बस गए थे।
विज्ञापन


ओम ‘स्टार वॉर्स’ के बड़े फैन हैं। ओम ने मेनसा आईक्यू टेस्ट में ठीक 162 अंक हासिल किए, यह भौतिशास्त्रियों अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफ़न हॉकिंग से ज्यादा है। ओम का कहना है, ‘ज्यादा आईक्यू होने के बाद भी मैं यह नहीं कहता कि मैं उन लोगों से ज्यादा महान हूं।

उन लोगों ने जो कुछ हासिल किया है और वो जितने महान थे, उससे इनकार नहीं किया जा सकता है। वो लोग मेरे हीरो के समान हैं और मैं उनकी तरह बनना चाहता हूं।’ छठी क्लास में पढ़ने वाले अमीन, उत्तर-पश्चिमी लंदन के स्वामीनारायण स्कूल में पढ़ते हैं। वो ‘रुबिक्स क्यूब’ को महज दो मिनट से भी कम समय में हल कर सकते हैं। उनके पिता कार्तिक अमीन नेटवर्क रेल में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें