फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च 2019 तक सभी घरों में बिजली, मंत्री आरके सिंह का दावा

Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार अगले साल मार्च, 2019 तक सभी घरों में निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास में लगी है। बिजली मंत्री आरके सिंह ने सोमवार को यह बात कही। सिंह ने कहा कि अगर राजग सरकार अगले लोकसभा चुनावों तक सभी घरों में बिजली पहुंचाने की समयसीमा को पूरा कर लेती है तो इससे भाजपा को एक बड़ा चुनावी मुद्दा मिल सकता है। 

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि अगले 31 मार्च तक सभी चार करोड़ घरों में बिजली उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक 29.33 लाख घरों को बिजली से जोड़ा जा चुका है। सरकार द्वारा योजना को शुरू करने के समय पहचान किए गए 18 हजार बिना बिजली वाले गांवों में से केवल 935 बिना बिजली के बचे हैं।

मंत्री ने कहा कि सरकार एक ऐसे कानून पर भी काम कर रही है जिसमें नि:शुल्क बिजली की कटौती न हो और तकनीकी समस्या होने पर भी सभी को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें