फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में चेहरे बदलेंगे, पर सदन के स्वरूप में मामूली फेरबदल

Tue, 25 Feb 2020 09:48 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय संसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

 राज्यसभा की अप्रैल में खाली हो रहीं 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह एलान किया है। राज्यसभा में 17 राज्यों की ये सीटें सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के कारण अप्रैल की अलग अलग तारीखों में खाली होंगी। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 6 मार्च को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 मार्च होगी। 16 मार्च को पर्चों की जांच होगी और 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव खत्म होने के करीब एक घंटे बाद 26 मार्च की शाम को ही मतगणना की जाएगी। जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें चचिर्त नाम एनसीपी नेता शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (आरपीआई-अठावले), वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल (भाजपा) समेत अन्य सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है।

17 राज्यों की 55 सीटों में महाराष्ट्र की सात, तमिलनाडु की छह, पश्चिम बंगाल और बिहार की पांच पांच, आंध्र प्रदेश और गुजरात की चार चार, असम, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड की दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की एक एक सीट अप्रैल में खाली होगी। 
विज्ञापन


भाजपा के 19 और कांग्रेस के 17 सदस्य इस साल होंगे रिटायर
राज्यसभा के मानसून सत्र में कुछ पुराने सदस्यों की वापसी के साथ सदन में काफी नए चेहरे दिखाई देंगे। अप्रैल में 51 सदस्य एक साथ उच्च सदन से रिटायर हो रहे हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद तय हो गया है कि बजट सत्र के दूसरे चरण में रिटायर हो रहे सदस्यों को विदाई दी जाएगी।

अप्रैल में राज्यसभा के लिए जिन राज्यों में मतदान होंगे, उनमें अधिकतर गैर भाजपा शासित राज्य हैं। लेकिन इन राज्यों में भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों की संख्या सदन के वर्तमान स्वरूप पर कोई बड़ा असर नहीं डालेगी। विपक्षी दलों और कांग्रेस को ये चुनाव कुछ राहत दे सकते हैं। कांग्रेस के सामने चुनौती राज्यों से नए सदस्यों को उच्च सदन पहुंचाने की है। पार्टी को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में खाली हो रहीं आठ सीटों में पांच पर जीत की उम्मीद।

अप्रैल को रिटायर होने वाले 51 सदस्यों में सर्वाधिक 7 महाराष्ट्र से, तमिलनाडु से 6 और बिहार व पश्चिम बंगाल से 5-5 सदस्य हैं। वहीं गुजरात, आंध्रप्रदेश से चार-चार और ओडिशा, राजस्थान, मध्यप्रदेश से तीन-तीन नए सदस्य चुने जाएंगे। झारखंड, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से दो-दो और असम, हरियाणा, मणिपुर, मेघालय व हिमाचल प्रदेश से एक-एक सदस्य चुना जाएगा। वहीं साल के अंत में 25 नवंबर को यूपी से एक साथ 11 सदस्य रिटायर होंगे। जून में भी पांच सदस्य रिटायर हो रहे हैं, जिनमें एक आंध्रप्रदेश और चार कर्नाटक से होंगे, वहीं जुलाई में मिजोरम से एक सीट खाली होगी।

दो केंद्रीय मंत्रियों व उपसभापति का भी खत्म हो रहा कार्यकाल
इस साल राज्यसभा से रिटायर होने वाले सदस्यों में भाजपा के 19 और कांग्रेस के 17 सदस्य शामिल हैं। रिटायर होने वाले प्रमुख नेताओं में उपसभापति हरिवंश के साथ बिहार के जदयू के तीन सदस्य शामिल हैं। महाराष्ट्र से आरपीआई के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले अप्रैल में और हरदीप सिंह पुरी नवंबर में रिटायर होंगे।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें