फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में चुनाव पर्यवेक्षक ने कांस्टेबल की बंदूक से हवा में की फायरिंग, ड्यूटी से हटाया

Sun, 31 Mar 2019 09:23 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अरियालुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तमिलनाडु में एक चुनाव पर्यवेक्षक को कांस्टेबल के हथियार से बेवजह हवा में फायरिंग करना महंगा पड़ गया। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा कैडर के आईपीएस अफसर को तत्काल चुनाव पर्यवेक्षक की ड्यूटी से हटा दिया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि डीआईजी हेमंत कालसन ने एक पुलिस कांस्टेबल से उसकी सेमी आटोमेटिक गन मांगी और हवा में फायरिंग करने लगे। नशे में धुत डीआईजी ने कुल नौ राउंड फायरिंग की। घटना सर्किट हाउस के पास सड़क की है, जहां वह ठहरे हुए थे। 

गोली की आवाज सुनकर दूसरे अधिकारी वहां पहुंचे, तो देखा कि डीआईजी हवा में गोलियां चला रहे थे। यह देखकर वहां मौजूद अधिकारी दंग रह गए। इसके बाद डीआईजी ने बंदूक कांस्टेबल को लौटाई और अपने कमरे में जाकर सोने चले गए, मानों कुछ हुआ ही न हो। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि डीआईजी के इस बर्ताव के चलते निर्वाचन आयोग ने उन्हें तत्काल ड्यूटी से हटा दिया। हेमंत कालसन की 18 अप्रैल को यहां होने वाले लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। जिलाधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें