फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Result: शरद पवार बोले- दिल्ली में INDIA की बैठक कल हो सकती है, नीतीश-चंद्रबाबू नायडू से अभी बात नहीं

Tue, 04 Jun 2024 03:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 के नवीनतन रुझानों में भाजपा नीत एनडीए आगे चल रही है। रुझान जारी होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (राकांपा-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने बताया कि इंडी गठबंधन कल यानी की बुधवार को दिल्ली में एक बैठक करेगी। उन्होंने भाजपा पर तंज भी कसा। राकांपा-एसपी प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का अंतर बहुत कम है। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में भाजपा 36 पर, तो समाजवादी पार्टी (सपा) 33 सीटों पर आगे है।
विज्ञापन


शरद पवार ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ठ नहीं है कि इंडी गटबंधन सरकार बना पाएगा या नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि आज चंद्रबाबू नायडू या नीतीश कुमार से कोई बात नहीं हुई है। मंगलवार को जारी रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए 297 सीटों पर और इंडी गठबंधन 228 सीटों पर आगे चल रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें