फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम का सुरक्षा घेरा टूटने का इतना डर कि मतगणना केंद्रों पर उड़ा दिया ड्रोन

Wed, 22 May 2019 09:59 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्रोन कैमरा (सांकेतिक) - फोटो : pexels
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मतगणना की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। नेताओं के दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही है। सत्ता पक्ष के लोगों को जीत की चिंता है तो वहीं विपक्षी दलों को जीत से ज्यादा ईवीएम की सुरक्षा का भय सता रहा है। एग्जिट पोल आने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से तो बाकायदा सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे गिनती पूरी होने तक किसी भी सूरत में काउंटिंग सेंटर न छोड़े। जहां ईवीएम रखी गई हैं, उस परिसर के बाहर विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता डेरा डाले बैठा हैं। कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने काउंटिंग सेंटर के अंदर की स्थिति का पता लगाने के लिए ड्रोन उड़ा दिए। सेंटर के अंदर मौजूद सुरक्षा बलों ने पहले यह सोचा कि ये प्रशासन के ड्रोन होंगे। बाद में मालूम हुआ कि मुख्य गेट के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं ने ये ड्रोन उड़ाए हैं। इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारियों को दी गई और तुरंत प्रभाव से ड्रोन नीचे उतारे गए। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी दी गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत दी है। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को भरोसा दिलाया है कि काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस है। जहां कहीं कोई कमी दिखी, उसे दूर कर दिया गया है।

इसके बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में ईवीएम को लेकर जो शिकायतें आ रही हैं, उसे देखते हुए विपक्षी दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को काउंटिंग सेंटरों से टस से मस न होने का निर्देश दिया है। चूंकि जहां पर ईवीएम रखी गई हैं, वहां तक किसी को जाने की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता उस बिल्डिंग के मुख्य गेट पर और उसके चारों तरफ मुस्तैदी से डटे हैं। जब भी कोई वाहन काउंटिंग सेंटर के अंदर या बाहर जाता है तो कार्यकर्ता चौकन्ने हो जाते हैं। उनकी नजरें उसी वाहन पर लगी रहती हैं। कई काउंटिंग सेंटर ऐसे भी हैं जहां कार्यकर्ताओं को कुछ ठीक नहीं लगा। मुख्य गेट से उन्हें अंदर का हिस्सा साफ दिखाई नहीं दे रहा था, इसलिए उन्होंने ड्रोन की मदद ली।

चुनाव आयोग के सूत्र बताते हैं कि कई जगहों से ड्रोन के इस्तेमाल की बात सामने आई है। कर्नाटक की शिमोगा व बेलगाम सीट, तमिलनाडु की वेल्योर, हरियाणा में सिरसा, पंजाब में संगरूर, महाराष्ट्र की बालापुर असेंबली और अकोला वेस्ट में ड्रोन उड़ाने के मामले सामने आए हैं। इस बाबत पुलिस ने किसी के ख़िलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें