08:17 PM, 23-Oct-2019
Election Result 2019: गुजरात में भाजपा को झटका, अल्पेश ठाकोर चुनाव हारे
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के अलावा आज 18 राज्यों की दो लोकसभा और 51 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। दो राज्यों बिहार और महाराष्ट्र में लोकसभा की दो सीटों जबकि 17 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के नतीजे आज आएंगे। 21 अक्तूबर को बिहार की समस्तीपुर और महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ था।
जिन 51 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, उनमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटें, गुजरात की छह सीटें, बिहार की पांच, असम की चार, पंजाब की चार, केरल की पांच, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो, हिमाचल प्रदेश की दो और तमिलनाडु की दो सीटें शामिल हैं। इसके अलावा अरूणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। आपको यहां मिलेगी चुनाव नतीजों से जुड़ी पल पल की ताजा जानकारी और हर अपडेट--