फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव अधिकारियों ने तमिलनाडु में जब्त किए 570 करोड़

Sat, 14 May 2016 10:44 PM IST
एजेंसी/ कोयंबटूर

सार

  • तीन कंटेनरों में भरे थे 570 करोड़ रुपये, तीन कारें भी चल रही थीं साथ
  • कंटेनर के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि पैसे एसबीआई के हैं
  • अपने दावे को प्रमाणित करने के लिए कर्मियों के पास नहीं थे जरूरी दस्तावेज
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों ने शनिवार को तिरूपुर जिले में जांच के दौरान तीन कंटेनरों से करीब 570 करोड़ रुपये जब्त किए। हालांकि, वाहन मालिकों ने दावा किया कि ये पैसे अंतर-बैंक धन हस्तांतरण के लिए थे। अधिकारियों ने कहा कि कंटेनर के साथ मौजूद कर्मियों ने उन्हें बताया कि वे कोयंबटूर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा से 570 करोड़ रुपये विशाखापत्तनम के बैंक की शाखा में हस्तांतरित करने जा रहे थे। हालांकि, इस दावे को प्रमाणित करने के लिए उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज नहीं थे।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के साथ चुनाव विभाग के उड़न दस्ते ने शनिवार की सुबह नियमित जांच के दौरान पेरुमनाल्लुर-कुन्नाथुर बाईपास पर पैसे जब्त किए। अधिकारियों के रोकने पर जब कंटेनर और उसके साथ चल रही तीन कारें नहीं रुकी तो अधिकारियों ने उनका पीछा किया और चेंगपल्ली के पास उन्हें रोका। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई बक्सों में कंटेनर के अंदर नकदी रखे होने का पता चला।

अधिकारियों ने बताया कि कार में मौजूद लोगों ने खुद को आंध्र प्रदेश का पुलिसकर्मी होने का दावा किया, लेकिन उन्होंने वर्दी नहीं पहन रखी थी और ना ही अपने दावों की पुष्टि के लिए उन्होंने कोई वैध दस्तावेज दिखाए। इसके बाद इन वाहनों को तिरुपुर में जिला कलेक्ट्रेट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें