फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: चुनाव आयुक्त ने केंद्रीय बलों की मांग की, विपक्षी पार्टियों की बैठक से पहले केंद्र पर गरजीं ममता

Thu, 22 Jun 2023 05:44 PM IST
श्वेता महतो अमर उजाला, ब्यूरो

सार

बिहार की राजधानी पटना में होने वाली इस बैठक में विपक्षी दलों के शीर्ष नेता 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की रूपरेखा तैयार करेंगे। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए चुनाव आयुक्त ने गुरुवार को 24 घंटों के अंदर केंद्रीय बलों की मांग की। कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयुक्त ने केंद्रीय बलों की 800 कंपनियों की मांग की है। वहीं इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों ने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की थी। 
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होने से पहले केंद्र पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक रचनात्मक होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि देश को आपदा से बचाने के लिए भाजपा को अगले लोकसभा चुनाव में हराना होगा। 

मणिपुर के हालात पर भाजपा की आलोचना करने वाली ममता बनर्जी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में होने वाली हिंसा का कारण भगवा खेमे की नीतियां ही है। इसके लिए 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा- 'कल विपक्षी पार्टियों की बैठक है। उम्मीद करती हूं कि सब ठीक हो और इस बैठक में सामूहिक निर्णय लिया जाए। मुझे लगता है कि देश को बर्बादी से बचाने के लिए जनता भाजपा के खिलाफ वोट देगी।' 

बिहार की राजधानी पटना में होने वाली इस बैठक में विपक्षी दलों के शीर्ष नेता 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की रूपरेखा तैयार करेंगे। 

मणिपुर हिंसा पर गृह मंत्री द्वारा 24 जून को सभी पार्टियों के साथ बैठक पर सवाल पूछे जाने पर सीएम ममता ने कहा कि राज्यसभा में टीएमसी का प्रतिनिधित्व पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन करेंगे।  

मणिपुर हिंसा पर ममता बनर्जी ने कहा- 'अब बहुत देर हो चुकी है। मैंने केंद्र से वहां जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कल मुझे 24 जून को होने वाले पार्टी की बैठक का पत्र मिला।' 
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र सरकार पर मणिपुर में शांति स्थापित करने में असफल होने का आरोप लगाया है। इस हिंसा में करीबन 100 लोगों की मौत हुई है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें