भाजपा को भी जारी किया नोटिस
'कांग्रेस सबसे भ्रष्ट' विज्ञापन मामले में निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक भाजपा से जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने आरोप साबित करने के लिए मंगलवार तक पुष्टि करने योग्य, पता लगाए जाने वाले तथ्य मुहैया कराने को कहा है। कांग्रेस ने भाजपा की कर्नाटक इकाई द्वारा जारी विज्ञापन के खिलाफ निर्वाचन आयोग से संपर्क किया था। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष को जारी अपने नोटिस में कहा कि विरोधी दलों की नीति और शासन की आलोचना संविधान में निहित एक गारंटीकृत अधिकार है और साथ ही भारत की चुनावी प्रक्रिया के तहत विभिन्न राजनीतिक नेताओं का एक आवश्यक कार्य है। इससे पहले आयोग ने कांग्रेस को उसके 'भ्रष्टाचार दर कार्ड' विज्ञापन के लिए इसी तरह का नोटिस जारी किया था।