फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election: चुनाव आयोग की टीम हिमाचल और गुजरात के दौरे पर जाएगी, चुनावी तैयारियों की करेगी समीक्षा

Wed, 21 Sep 2022 06:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2017 में हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि गुजरात में दो चरणों नौ दिसंबर और 14 दिसंबर मतदान कराया गया था।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग की एक टीम गुरुवार को हिमाचल प्रदेश और गुजरात का दौरा करेगी। टीम दोनों राज्यों में चुनाव तंत्र की तैयारी की समीक्षा करेगी। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे गुरुवार से हिमाचल प्रदेश के तीन-दिवसीय दौरे पर होंगे। वे राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि वे सोमवार को गुजरात दौरे पर भी जा सकते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल आठ जनवरी 2023 को पूरा हो रहा है। इसके अलावा गुजरात विधानसभा का कार्यकाल  23 फरवरी 2023 को समाप्त होगा। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग किसी सदन के पांच साल के कार्यकाल की समाप्ति के छह महीने के भीतर कभी भी चुनाव करा सकता है।

इससे पहले 2017 में हिमाचल प्रदेश में नौ नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि गुजरात में दो चरणों नौ दिसंबर और 14 दिसंबर मतदान कराया गया था। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की चुनौती होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 2017 में कांग्रेस को हराकर सत्ता में वापसी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें