फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के विज्ञापनों पर चुनाव आयोग की सर्जीकल स्ट्राइक, उतरेंगे होर्डिंग्स

Fri, 15 Mar 2019 11:56 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी होर्डिंग
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए आचार सहिंता लागू हो चुकी है। ऐसे में खासतौर पर विपक्षी दल सरकार की हर गतिविधि पर नजर रखे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता आरपीएन सिंह ने शुक्रवार को जब चुनाव आयोग में पेट्रोल पंप, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर लगे प्रधानमंत्री के विज्ञापनों को हटाने के लिए शिकायत दी तो आयोग ने तुरंत इस पर संज्ञान लेने की बात कह दी। आयोग ने कांग्रेस नेता को यह भरोसा दिलाया कि इस बाबत शाम तक रिपोर्ट मांगी गई है। अगर रिपोर्ट में यह सामने आता है कि कहीं पर ऐसे विज्ञापन लगे हुए हैं तो उन्हें तुरंत प्रभाव से हटवा दिया जाएगा।

विज्ञापन


आरपीएन सिंह ने कहा, चुनाव आचार सहिंता के लागू हो जाने के बाद भी प्रधानमंत्री के विज्ञापन पेट्रोल पंप, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर लगे हुए हैं। ये सभी विज्ञापन सरकार की ओर से लगाए गए थे। चुनाव आयोग ने कहा, इस तरह के सभी विज्ञापनों को हटाने का काम किया जा रहा है। बतौर आरपीएन सिंह, हमने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष और दूसरे पार्टी नेताओं को लेकर भाजपा सरकार के मंत्रियों द्वारा जिस तरह के अश्लील व आपत्तिजनक बयान दिए जा रहे हैं, उन पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

चुनाव आयोग ने बताया है कि ऐसे सभी बयानों के वीडियो मंगवाए गए हैं। किस मंत्री या नेता ने कौन सा बयान कब दिया है, इसकी जांच की जा रही है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि जो नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से नोटिस देकर कार्रवाई की जाए। सर्वोच्च न्यायलय में वीवीपैट पर चुनाव आयोग को नोटिस दिए जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल बाबत सिंह ने कहा कि यदि एक प्रतिशत लोग या किसी एक मतदाता को भी चुनाव प्रक्रिया पर कोई शंका होती है तो चुनाव आयोग का कर्तव्य बनता है कि वो उस शंका को दूर करे।
विज्ञापन


जनता को साफ तौर से ये विश्वास दिलाया जाए कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हों। अगर इसके लिए वीवीपैट के वोटों को ज्यादा संख्या में जाँचने की जरूरत हो तो आयोग को वह करना चाहिए। सभी विपक्षी पार्टियां यह मांग कर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें