झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मामले की रिपोर्ट मांगी है।
राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह की शिकायत
वहीं राहुल गांधी के खिलाफ एक स्थानीय भाजपा नेता मुकेश राजावत ने शुक्रवार को जिला अदालत में राजद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है। सिसोदिया ने बताया कि इस शिकायत में गांधी के रेप इन इंडिया वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 124-ए (राजद्रोह) और अन्य सम्बद्ध धाराओं में मुकदमा चलाये जाने की अपील की गई है।