फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव की तारीखों का एलान उचित वक्त पर: चुनाव आयोग

Sat, 25 Jul 2020 02:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election commission - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए कार्यक्रम का एलान ‘उचित समय’ पर किया जाएगा। देशभर में 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

विज्ञापन


हालांकि आयोग ने यह साफ नहीं किया कि लंबित उपचुनाव को लेकर कब फैसला लिया जाएगा। आयोग ने गुरुवार को ही बाढ़ और कोरोना महामारी को देखते हुए सात विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव को टालने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन


इन आठ सीटों पर उपचुनाव कराने की 6 माह की समयसीमा 7 सितंबर को खत्म हो रही है। शेष 49 उपचुनाव की समय सीमा सितंबर बाद खत्म होने वाली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें