फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए चलाएं अभियान: चुनाव आयोग

Sun, 05 Jul 2020 06:22 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते बिहार समेत दूसरे राज्यों को लौटे प्रवासी मजदूरों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए राज्यों के चुनाव अधिकारियों से विशेष अभियान चलाने को कहा है। आयोग के इस फरमान का असर आगामी चुनावों पर पड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश और बिहार में पड़ेगा। यूपी में पंचायत और बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना और लॉकडाउन की वजह से करीब आठ करोड़ प्रवासी मजदूर घरों को लौटे हैं। केवल यूपी में 30 लाख और बिहार में 25 लाख मजदूर लौटे हैं। बिहार में अभी सात करोड़ 18 लाख मतदाता हैं।

प्रवासियों के लौटने से उम्मीद है कि कम से कम 16 लाख नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़ेंगे। आयोग ने राज्यों से प्रवासी मजदूरों के नाम सूची में शामिल करने को कहा है। राज्य जरूरत के मुताबिक, विशेष अभियान भी चला सकेंगे। प्रवासी मजदूर ऑनलाइन भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर कैंप लगाकर भी नए नाम जोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें