फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में वोटर लिस्ट पर अपडेट: चुनाव आयोग ने SIR के बाद जारी की पहली पूरक सूची; 60 लाख नामों की हुई समीक्षा

Tue, 24 Mar 2026 01:28 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bengal Supplementary Voter List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया के बाद पहली पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है। 
विज्ञापन
भारतीय चुनाव आयोग - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार देर रात एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के बाद पहली पूरक मतदाता सूची जारी कर दी। यह सूची रात करीब 11:55 बजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई, जिसमें उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जिनके मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
विज्ञापन


60 लाख नाम थे जांच के दायरे में
28 फरवरी को जारी अंतिम वोटर लिस्ट में करीब 60 लाख नाम अंडर एडजुडिकेशन यानी जांच के दायरे में रखे गए थे। इसके बाद 705 न्यायिक अधिकारियों को इन मामलों की जांच सौंपी गई थी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के अनुसार, अब तक लगभग 29 लाख नामों पर फैसला लिया जा चुका है।

कितने नाम जुड़े, कितने हटे- अभी स्पष्ट नहीं
हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि पूरक मतदाता सूची में कितने नाम जोड़े गए हैं और कितने हटाए गए हैं। कई लोगों ने यह भी शिकायत की कि वेबसाइट पर सूची उपलब्ध होने के बावजूद उसे डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CCS: पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बनेगा विशेष समूह, ईंधन आपूर्ति के लिए अन्य स्रोत तैयार करने के निर्देश

कैसे हुई जांच प्रक्रिया?
अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया काफी विस्तृत और पारदर्शी रही है। 705 न्यायिक अधिकारियों को इस काम में लगाया गया था, जिन्होंने तय किया कि किस नाम को सूची में शामिल करना है और किसे हटाना है। आयोग ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन


चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को नतीजे आएंगे। सूची जारी होने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह सूची ECI Net ऐप सहित कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे-जैसे जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और सप्लीमेंट्री सूचियां भी जारी की जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें