फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: EVM को लेकर कांग्रेस के दावे खारिज; चुनाव आयोग ने कहा- अफवाह फैलाने वाले सूत्र सार्वजनिक करें

Thu, 11 May 2023 10:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयोग ने कहा कि कांग्रेस को मतदान से पहले से ही विशिष्ट ज्ञान था कि कर्नाटक में केवल नए ईसीआईएल-निर्मित ईवीएम का उपयोग किया जाएगा।  कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने कर्नाटक चुनाव के लिए ईवीएम मूवमेंट और कमीशनिंग के प्रत्येक चरण में भाग लिया था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे, लेकिन इससे पहले ईवीएम मशीन को लेकर कांग्रेस के दावे को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। दरअसल, कांग्रेस ने दावा किया था कि कर्नाटक में मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम मशीनें पहले दक्षिण अफ्रीका में लगाई गई थीं। कांग्रेस के इस दावे को खारिज करते हुए गुरुवार को चुनाव आयोग ने कहा कि कांग्रेस अपने उन सूत्रों का भी सार्वजनिक रूप से खुलासा करे जो इस तरह की गलत जानकारी फैलाते हैं।  

विज्ञापन


कांग्रेस ने लिखा था चुनाव आयोग को पत्र 
कर्नाटक में 10 मई को हुए मतदान से पहले आठ मई को चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में कांग्रेस ने ईवीएम मशीन को लेकर चिंता जताई थी। पत्र में कांग्रेस ने दक्षिण अफ्रीका में पूर्व में इस्तेमाल की गई ईवीएम को कर्नाटक चुनाव में बिना पुनर्मूल्यांकन और दोबारा सत्यापन की प्रक्रिया के पुन: उपयोग को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था। उन्होंने कहा कि इन मशीनों का भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल सत्यापन की प्रक्रिया का पालन कराए बिना ही कर्नाटक चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। इस पर ही आयोग ने कांग्रेस से जानकारी मांगी थी। 

चुनाव आयोग ने रणदीप सुरजेवाला को लिखा पत्र

कांग्रेस के इस दावे पर पार्टी के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को संबोधित करते हुए एक पत्र में इस दावे को खारिज कर दिया है।  आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए, साफ किया है कि ईवीएम न तो दक्षिण अफ्रीका भेजी गई और न वह देश ईवीएम इस्तेमाल करता है । आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने यह जानते हुए भी कि कर्नाटक चुनाव में केवल नए ईसीआईएल निर्मित ईवीएम का उपयोग किया जाएगा, इस तरह के भ्रामक आरोप लगाए हैं ।

सूत्रों को उजागर करे कांग्रेस

आयोग ने कहा है कि इसके बावजूद पार्टी ने किन तथ्यों के आधार पर अफवाह फैलाने की गंभीर क्षमता वाली सूचना को फैलाया, उसे इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी, ताकि कार्यवाही की जा सके और इसकी पुनरावृत्ति रोकी जा सके। आयोग ने कहा कि 15 मई को शाम 5 बजे तक कांग्रेस को जवाब दाखिल कर कार्रवाई की पुष्टि करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें