चुनाव आयोग ने एक टीवी स्टिंग के आधार पर उत्तर प्रदेश में तीन उम्मीदवारों तथा मणिपुर में एक उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के शुक्रवार को आदेश दिए हैं। स्टिंग में इन उम्मीदवारों को चुनाव संबंधित कदाचार में संलिप्त पाया गया था।
आयोग ने एक निजी चैनल के स्टिंग का संज्ञान लेते हुए दोनों राज्यों के चुनाव प्रशासन को इन उम्मीदवारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने तथा उन्हें कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए हैं।
आयोग द्वारा पहचाने गए उम्मीदवारों में माुरादाबाद से बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार अतीक अहमद सैफी, आगरा उत्तर से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अतुल गर्ग और आगरा कैंट से पीस पार्टी के उम्मीदवार राकेश बाल्मीकि शामिल हैं। मणिपुर के मओ सीट से उम्मीदवार वोबा जोराम भी इसमें शामिल हैं।