फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती के इसी हफ्ते दे सकता है निर्देश

Tue, 23 Feb 2021 04:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता
विज्ञापन
Election commission - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव की तारीख का एलान जल्द हो सकता है। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग कोलकाता में चुनाव तैयारियों का जायजा लेगा और केंद्रीय बलों की तैनाती का दिशानिर्देश जारी कर सकता है।

विज्ञापन


उप निर्वाचन आयुक्त और पश्चिम बंगाल के प्रभारी सुदीप जैन शुक्रवार को आगामी चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। अपने दौरे के दौरान जैन सभी डीएम और एसपी के साथ-साथ राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

बता दें कि राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की पूरी तैयारियां कर ली है। बंगाल में सियासी सरगर्मी चरम पर है। भाजपा और टीएमसी दोनों चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन पश्चिम बंगाल को अब अंतिम लड़ाई का रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी को चुनाव आयोग की राज्य विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा और अधिसूचना जारी करने का बेसब्री से इंतजार है। कई राज्यों के प्रदेश संगठन प्रभारियों ने पश्चिम बंगाल को ध्यान में रखकर रणनीति बनाई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय भी पूरे दल बल के साथ तैयार हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में अमित मालवीय कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में परचम फहराने के लिए बैनर, झंडा, नारा सब सेट है और भाजपा इस बार 200 से अधिक सीटें लाएगी। इसके साथ-साथ असम, पुड्डुचेरी, केरल में भाजपा और तमिलनाडु में भाजपा के सहयोगी दल की सरकार बनेगी।

दूसरे राज्यों से दो महीने के लिए बंगाल जाएंगे संघ और भाजपा कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश के संगठन का कामकाज देखने वाले एक सूत्र ने बताया कि बंगाल में दो महीने के लिए कई मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता बंगाल जाएंगे। इसी तरह से मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य के कार्यकर्ता भी बंगाल में जाकर पार्टी का प्रचार करेंगे। त्रिपुरा से पहले ही बड़ी संख्या में भाजपा और संघ के लोग पश्चिम बंगाल में लोगों से जुड़ने लगे हैं। सुनील देवधर भी इसमें बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेताओं ने प्रचार अभियान को धार देना आरंभ कर दिया है। पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयावर्गीज के कार्यालय के एक सूत्र का कहना है कि चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राज्यों के मुख्यमंत्री भी पश्चिम बंगाल का रुख करेंगे। बताते हैं कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काफी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें