फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panaji: कांग्रेस सांसद को चुनाव आयोग का नोटिस, मतदाता सूची में नाम बनाए रखने के लिए पहचान साबित करने को कहा

Thu, 08 Jan 2026 04:44 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

दक्षिण गोवा के कांग्रेस सांसद विरियाटो फर्नांडिस को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर मतदाता सूची में नाम बनाए रखने के लिए पहचान के सबूत मांगे हैं। सांसद ने इसे हैरान करने वाला बताया है। इस नोटिस ने ईसीआई की एसआईआर प्रक्रिया पर नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
सांसद विरियाटो फर्नांडिस - फोटो : X: @ViriatoFern
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण गोवा से कांग्रेस के लोकसभा सांसद विरियाटो फर्नांडीस ने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आयोग ने उन्हें एक नोटिस भेजा है, जिसमें मतदाता सूची में अपना नाम बरकरार रखने के लिए पहचान से जुड़े दस्तावेज पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन


नेता ने पोस्ट में लिखा?
मामले को लेकर फर्नांडीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक पोस्ट में लिखा, "मुझे चुनाव आयोग (ईसीआई) से नोटिस मिला है जिसमें मुझसे मतदाता सूची में अपना नाम बनाए रखने के लिए पहचान साबित करने वाले दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। यह नोटिस ऐसे समय में आया है जब ईसीआई ने 2024 के पिछले लोकसभा चुनावों में चुनाव लड़ने के लिए नाम स्वीकृत करने से पहले मेरे सहित सभी उम्मीदवार की कड़ी जांच की थी।"

ये भी पढ़ें: असम चुनाव: भाजपा और सहयोगियों के बीच सीटों का समझौता 15 फरवरी तक, मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से की चर्चा
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "संयोगवश, मैं 1989 से मतदान कर रहा हूं, जब मैं स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देने की पहल के कारण मतदान के योग्य हुआ था। उन्होंने कहा भारतीय नौसेना में अपनी 26 वर्षों की सेवा के दौरान मैंने दूर-दराज के सैन्य पदों से कई बार सिर्फ अपना वोट डालने के लिए गोवा की यात्रा की। चाहे वह लोकसभा हो, विधानसभा हो, पंचायत हो या जिला चुनाव हो। 
विज्ञापन


लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने आगे कहा, "अगर एक सांसद को इस तरह की जांच से गुजरना पड़ सकता है, तो सोचिए आम आदमी का क्या हाल होगा। यह विपक्षी दलों और गैर सरकारी संगठनों/नागरिकों द्वारा ईसीआई के जरिए वैध मतदाताओं के नाम हटाने और उन्हें मतदान से रोकने के लिए एसआईआर के बारे में उठाई गई चिंताओं की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कई कोशिशों के बावजूद, राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी इस मामले पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें