हाथ में मूर्ति लेकर प्रचार करते संबित पात्रा
- फोटो : Twitter
पुरी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संबित पात्रा के हाथ में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा लेकर चुनाव प्रचार करने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
इस बाबत पार्टी ने राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य चुनाव आयोग ने इस शिकायत के आधार पर भाजपा प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।