फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECINet: चुनाव आयोग ने लॉन्च किया नया एप ईसीआईनेट, भ्रामक सूचनाओं को रोकेगा

Fri, 23 Jan 2026 04:53 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो

सार

चुनाव आयोग ने ईसीआईनेट (ECINet) के नाम से एक नया एप लांच किया, जो कि भ्रामक सूचनाओं को रोकेगा। इसी के साथ सभी चुनाव-संबंधी गतिविधियों के लिए सिंगल प्लेटफॉर्म भी होगा। इसमें 40 से ज्यादा मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशन भी समाए हैं। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग करा रहा सर्वे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग ने नया एप ईसीआईनेट लांच किया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यह भ्रामक सूचना का मुकाबला करने का एक हथियार है। सीईसी के मुताबिक एप की लॉन्चिंग के साथ ही भारत मंडपम में चल रहे लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों को इसी तरह का उपकरण विकसित करने में सहायता की पेशकश की गई।
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों ने भ्रामक सूचना के विषय पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने ‘ईसीआईनेट’ को गलत सूचनाओं के प्रसार की चुनौती से निपटने के लिए एक औजार करार दिया। ईसीआईनेट अपने 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशन को एकीकृत करेगा व सभी चुनाव-संबंधी गतिविधियों के लिए एक एकल मंच प्रदान करेगा। 

ये भी पढ़ें: SC में बिहार SIR पर सुनवाई: चुनाव आयोग की दलीलों में ट्रंप, मादुरो और ग्रीनलैंड; जानें क्यों आया इनका जिक्र?
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी एप का होगा एकीकरण
ईसीआईनेट, वोटर हेल्पलाइन एप, वोटर टर्नआउट एप, सीविजिल, सुविधा, सक्षम और केवाईसी एप जैसे मौजूदा एप को समाहित कर देगा, जिसके कुल मिलाकर 5.5 करोड़ से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। इसके माध्यम से अब तक 150 करोड़ से ज्यादा दस्तावेजों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि दुनिया के देशों ने इस प्लेटफार्म को लेकर काफी उत्साह दिखाया है। आयोग देशों के चुनाव प्रबंधन निकाय की आवश्यकता के अनुरूप इसे डिजाइन करके उपलब्ध करा सकता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें