निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वरों और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, सीएपीएफ कार्मिकों और सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। चुनाव आयोग ने मतदान या मतगणना ड्यूटी के लिए भोजन या जलपान की दरों में वृद्धि की है।