फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में तिरुवरुर उपचुनाव किए रद्द

Mon, 07 Jan 2019 01:09 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
by-election
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के तिरुवरुर में होने वाले उपचुनाव को रद्द कर दिया है। पार्टियों ने ‘गाजा’ तूफान से प्रभावित इलाके में बचाव कार्य जारी होने के मद्देनजर चुनाव कराने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


द्रमुक नेता एम करुणानिधि के निधन के बाद वहां चुनाव कराए जाने जरूरी हो गए थे।

तिरुवरुर में उपचुनाव 28 जनवरी को होने वाले थे। आयोग ने आदेश में कहा कि उपचुनाव के लिए जारी की गई अधिसूचना को रद्द किया जाता है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और आयुक्त अशोक लवासा द्वारा हस्ताक्षर किए आदेश में कहा गया कि चुनाव की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें