फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से फूला दम: उद्योगों को 22 अप्रैल से ऑक्सीजन की आपूर्ति पर केंद्र ने लगाई रोक

Mon, 19 Apr 2021 02:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सीय ऑक्सीजन की बढ़ रही है मांग 
  • उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति को अब इलाज में इस्तेमाल किया जाए और जिंदगियों को बचाया जाए
विज्ञापन
केंद्रीय मुख्य सचिव अजय भल्ला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने रविवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि वे आगामी 22 अप्रैल से उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति न करें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है।

विज्ञापन


खास तौर पर संक्रमण से ज्यादा प्रभावित वाले राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में इसकी जरूरत ज्यादा है।

अधिकार प्राप्त समूह-2 ने समीक्षा में पाया है कि उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति को अब इलाज में इस्तेमाल किया जाए और जिंदगियों को बचाया जाए। ऐसे में समूह-2 ने 22 अप्रैल से अगले आदेश तक विनिर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं को उद्योगों के इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति रोके जाने की सिफारिश की है, जिसे सरकार ने मानते हुए सिर्फ नौ विशेष उद्योगों को इससे छूट दी है। सभी मुख्य सचिवों को अपने-अपने प्रदेशों में इस आदेश को सुनिश्चित कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नौ उद्योगों को रहेगी छूट
-दवाई की शीशियां
-फार्मास्यूटिकल्स
-पेट्रोलियम रिफाइनरीज
-स्टील संयंत्र
-परमाणु ऊर्जा संयंत्र
-ऑक्सीजन सिलेंडर निर्माता संयंत्र
-कचरा जल उपचार संयंत्र
-खाद्य एवं जल शुद्धिकरण
-प्रसंस्कृत उद्योग 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें