फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के बालाकोट हमले के बयान पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी

Wed, 10 Apr 2019 02:27 AM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान का संज्ञान लिया है जिसमें उन्होंने पहली बार मतदान करने वालों से कहा है कि अपना वोट उन्हें समर्पित करें जिन्होंने बालाकोट हवाई हमले को अंजाम दिया। आयोग ने महाराष्ट्र में चुनाव अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी से जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के लातूर के औसा में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘क्या आप अपना पहला वोट उन लोगों को समर्पित कर सकते हैं जिन्होंने हवाई हमले किए।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मैं पहली बार मतदान करने वालों से कहना चाहता हूं : क्या आपका पहला वोट वीर जवानों को समर्पित हो सकता है जिन्होंने हवाई हमले किए (पाकिस्तान के अंदर)? क्या आपका पहला वोट पुलवामा (आतंकवादी हमले) के शहीदों को समर्पित हो सकता है?’’ 

चुनाव आयोग द्वारा पिछले महीने जारी परामर्श के सिलसिले में यह रिपोर्ट मांगी गई है। गौरतलब है कि आयोग ने पिछले महीने परामर्श जारी कर राजनीतिक दलों से सशस्त्र बलों की गतिविधियों का चुनावी प्रचार में इस्तेमाल करने से परहेज करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें