फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु चुनाव: विजय की TVK को ‘सीटी’, कमल हासन की पार्टी एमएनएम को मिला ‘बैटरी टॉर्च’ चुनाव चिह्न

Thu, 22 Jan 2026 03:32 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले दिग्गज अभिनेताओं विजय और कमल हासन की राजनीतिक पार्टियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके संबंधित चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विजय थलापति और कमल हासन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम और अभिनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) को तमिलनाडु चुनावों के लिए सीटी और कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) को बैटरी टॉर्च चुनाव चिह्न दिया गया है। बता दें कि इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में इस बार चुनावों में विजय की पार्टी पहली बार चुनावी मैदान में होगी। 

विज्ञापन


 पार्टी के संयुक्त महासचिव सीटीआर निर्मल कुमार ने बताया कि यह विजय की प्राथमिक पसंद थी। इसे 10 प्रतीकों में से चुना गया था। उन्होंने कहा कि यह चिह्न मिलना पार्टी के लिए पहला बड़ा कदम है। हमारे कार्यकर्ता इसे पूरे तमिलनाडु में उत्साह के साथ पहुंचा रहे हैं।

निर्मल कुमार ने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2026 का विधानसभा चुनाव टीवीके का पहला बड़ा चुनावी इम्तिहान होगा और पार्टी भारी जीत दर्ज कर विजय को मुख्यमंत्री बनाएगी। उल्लेखनीय है कि विजय की लोकप्रिय फिल्मों में व्हिसल पोडु गीत और बिगिल जैसी फिल्में भी सीटी से जुड़ी पहचान बनाती हैं। वहीं, कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि तमिलनाडु में 2026 चुनाव की व्हिसल बज चुकी है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के सचिवालय की ओर से तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जारी आदेश में कहा गया है कि इन पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से आगामी आम विधानसभा चुनावों के लिए एक समान चुनाव चिह्न दिए जाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। यह फैसला चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के प्रावधानों के तहत लिया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में ये पार्टियां अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगी, वहां ये चिह्न अन्य उम्मीदवारों को 'मुक्त चिह्न' के रूप में भी आवंटित किए जा सकेंगे। इसके अलावा, यदि कोई पार्टी न्यूनतम योग्यता पूरी नहीं करती है, यानी कुल विधानसभा सीटों के कम से कम 5 प्रतिशत पर जीत दर्ज नहीं करती, तो उनका चुनाव चिन्ह वापस भी लिया जा सकता है।

गौरतलब है कि विजय की टीवीके और कमल हासन की एमएनएम दोनों ही पार्टियां आगामी विधानसभा चुनावों के जरिए राज्य की राजनीति में अपना चुनावी पदार्पण करने जा रही हैं।  तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। एआईएडीएमके के महासचिव पलानीस्वामी ने 17 जनवरी को पार्टी के चुनावी वादों के पहले चरण की घोषणा कर दी है। इसमें महिला कल्याण ‘कुलविलक्कु योजना’ भी शामिल है, जिसके तहत सभी राशन कार्डधारक परिवारों की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें