चुनाव आयोग ने सोमवार को राजनीतिक दलों को चेतावनी दी कि वे केरल में चुनाव प्रचार के दौरान सबरीमाला मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल न करें। राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त टीकाराम मीणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धार्मिक भावनाएं भड़काना, सुप्रीम कोर्ट के किसी भी फैसले का इस्तेमाल करना आचार संहिता का उल्लंघन है।