फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2023: पीएम मोदी कुछ बोलते हैं तो टीवी पर छा जाते हैं, लेकिन मैं...राहुल ने BJP-TMC पर बोला हमला

Wed, 22 Feb 2023 08:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

राहुल गांधी ने कहा, मैंने एक तस्वीर भी दिखाई थी, जिसमें अडानी और पीएम मोदी, अडानी के विमान में बैठे हैं और पीएम मोदी आराम कर रहे हैं जैसे कि यह उनका अपना घर हो। पीएम मोदी ने इस बारे में एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को शिलांग में भाजपा और टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आप टीएमसी का इतिहास जानते हैं, आप बंगाल में होने वाली हिंसा को भी जानते हैं। आप उनकी परंपरा से वाकिफ हैं, वे गोवा गए और बड़ी रकम खर्च की क्योंकि उनका उद्देश्य भाजपा की मदद करना था। मेघालय में भी टीएमसी का मकसद भाजपा को सत्ता में लाना है। 

विज्ञापन


इसके बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कारोबारी गौतम अडानी को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, मैंने पीएम से अडानी के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा था। संसद में मैंने एक तस्वीर भी दिखाई थी, जिसमें अडानी और पीएम मोदी, अडानी के विमान में बैठे हैं और पीएम मोदी आराम कर रहे हैं जैसे कि यह उनका अपना घर हो। पीएम मोदी ने इस बारे में एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। 

राहुल गांधी ने आगे कहा, उन्होंने मुझसे एक सवाल किया था कि मेरा नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं? मैंने संसद में भाषण दिया और फिर आप देखते हैं कि जब पीएम मोदी अपना भाषण देते हैं तो पूरे टेलीविजन पर होते हैं, लेकिन मेरा भाषण कहीं नहीं दिखता। उन्होंने कहा, मेरा भाषण मीडिया में दिखाई नहीं देता क्योंकि मीडिया को दो से तीन बड़े उद्योगपतियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जिनके संबंध पीएम मोदी से हैं। हम अब मीडिया में भी अपनी बात नहीं रख सकते।
विज्ञापन


ममता ने सीएए-एनआरसी पर भाजपा को घेरा 
दूसरी तरफ एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, उनकी पार्टी बाहर से आने वाले लोगों को यहां के निवासियों पर सीएए और एनआरसी लागू करने की इजाजत नहीं देगी। उन्होंने, कॉनराड संगमा सरकार पर राज्य में विकास कार्य नहीं करने और घोटाले में शामिल होने का भी आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा, बाहर से आने वाले लोगों को आप पर सीएए, एनआरसी थोपने की अनुमति न दें। तृणमूल कांग्रेस मेघालय का विकास कर सकती है। इस सरकार को बदलो...यहां कुछ भी नहीं है। मेडिकल कॉलेज नहीं, इलाज के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं, कोई विकास नहीं, बल्कि घोटाला है।


केंद्र में बनेगी कांग्रेस गठबंधन की सरकार 
नगालैंड के दीमापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व के गठबंधन वाली सरकार बनने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा,  नागालैंड सहित छह से सात राज्यों में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने दबाव की रणनीति का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, इस चुनाव भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा।  यह भारत है और संविधान बहुत मजबूत है।

जद (यू) उम्मीदवार का भतीजा मिला मृत  
नगालैंड के मोकोकचुंग जिले में बुधवार को जद (यू) के एक उम्मीदवार का भतीजा मृत पाया गया। मृतक की पहचान इमकोंगचिबा के रूप में हुई है। वह कोरीडांग निर्वाचन क्षेत्र से जद (यू) के उम्मीदवार चालुकुम्बा एओ का भतीजा था। एक पुलिस अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह और एक अन्य व्यक्ति, दोनों चुंगटिया गांव के निवासी थे। जोकि मंगलवार रात से लापता थे। लापता दूसरा व्यक्ति बाद में घर लौट आया जबकि इमकोंगचिबा का शव बुधवार को एक जंगली इलाके में एक सड़क के किनारे मिला। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। जद (यू) उम्मीदवार ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर इसे लेकर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें