फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2022 : एक बूथ पर अधिकतम 1250 मतदाता ही कर पाएंगे मतदान, यूपी में हो सकते हैं पांच से आठ चरण

Fri, 07 Jan 2022 04:27 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

चुनाव आयोग आयोग ने पांच चुनावी राज्यों में कोरोना के हालात और कानून-व्यवस्था पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और गृह सचिव के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक में समीक्षा की। आयोग ने स्वास्थ्य सचिवों को सभी पात्र नागरिकों को पहली और दूसरी खुराक तेजी से देने को कहा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की विकरालता के बीच चुनाव आयोग पांच राज्यों में समय से विधानसभा चुनाव कराने के लिए तत्परता से जुटा हुआ है। चुनाव आयोग आयोग ने पांच चुनावी राज्यों में कोरोना के हालात और कानून-व्यवस्था पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और गृह सचिव के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक में समीक्षा की। कोरोना के कारण इन राज्यों के चुनाव में एक बूथ पर केवल 1250 मतदाता ही मतदान कर सकेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 5 से आठ चरणों और पंजाब में तीन चरण में मतदान हो सकता है। आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव तिथियों की घोषणा कर सकता है। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, गृह सचिव अजय भल्ला, एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया और आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव भी शामिल थे। 

आयोग ने स्वास्थ्य सचिव को सभी पात्र नागरिकों को पहली और दूसरी खुराक तेजी से देने को कहा। वहीं, गृह सचिव को चुनावी राज्यों की कानून व्यवस्था के साथ चुनावी प्रबंधन, सुरक्षा बलों की उपलब्धता समेत सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात की है। आयोग ने विशेषज्ञों के साथ संक्रमण के बीच सुरक्षित चुनाव कराने के लिए किए उपायों पर चर्चा की।

विज्ञापन

कोर्ट ने पूछा- क्या ऑनलाइन वोटिंग हो सकती है?
इस बीच, नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य में ओमिक्रॉन व कोरोना के मामले बढ़ने से विधान सभा के चुनाव व रैलियों को स्थगित किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद चुनाव आयोग व भारत सरकार से पूछा है कि क्या चुनावी रैलियां वर्चुअली और वोटिंग ऑनलाइन हो सकती है। नैनीताल हाईकोर्ट ने 12 जनवरी तक इस मामले में सरकार से जवाब देने को कहा है। 
विज्ञापन

मतदाताओं की सूची जारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यूपी की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, प्रदेश में 15 करोड़ दो लाख 84005 मतदाता हैं। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चलाए गए विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें परुषों की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 है जबकि महिलाओं की संख्या 23 लाख 92 हजार 258 है। तृतीय लिंग के 1636 मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 470 नाम जोड़े गए हैं।




बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने निर्वाचन कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 1 नवंबर में से 05 दिसंबर तक नाम जोड़ने और कटवाने के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान न सिर्फ  52.80 लाख नए  मतदाता जोड़े गए बल्कि 21 लाख 40 हजार 278 नामों को मतदाता सूची से हटाया गया। इसमें 10 लाख 50 मतदाता मृतक श्रेणी, 3 लाख 32 हजार 905 जो दूसरे स्थानों पर चले गए हैं। और 7 लाख 94 हजार 29 ऐसे मतदाता है जिनके दो स्थानों की मतदाता सूची में नाम थे। अजय कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान 2 लाख 37 हजार 941 प्रविष्टियों में संशोधन संबंधी कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें