फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2022 : बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, आज से जेपी नड्डा करेंगे कार्यक्रम की शुरूआत

Wed, 25 May 2022 05:43 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए बूथ कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय किया है। इस कार्यक्रम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार से शुरू करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले भाजपा देश की 2300 से ज्यादा लोकसभा और विधानसभा सीटों के 75,000 बूथों को सुदृढ़ करने पर काम करेगी। इस कार्यक्रम को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए चलाया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य पिछले लोकसभा चुनाव में जीती सीटों को बरकरार रखने के लिए भाजपा शासित राज्यों के कमजोर बूथों को मजबूत करना है। इस काम को पूरा करने के सभी राज्यों के चिह्नित सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष नड्डा के साथ बैठक में शामिल होंगे। नड्डा वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये इस पर विशेष रोशनी डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें